Report by : कालू वर्मा
Published at :
ललतारो पुल के पास बनाया जाए वेंडिंग जोन

मां भागीरथी लघु व्यापार रेडी पटरी खोखा एसोसिएशन ने विधायक मदन कौशिक को दिया ज्ञापन

हरिद्वार। मां भागीरथी लघु व्यापार रेडी पटरी खोखा एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर ललतारो पुल खोखा पटरी के समस्त पदाधिकारी द्वारा विधायक मदन कौशिक से मिले। कहा कि 40 साल पुराने ललकारा पुल के दुकानदार रोजी-रोटी को लेकर अभी तक भाग रहे हैं। कई बार नगर निगम में प्रस्ताव पास होने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हुई, जबकि नगर निगम में कई बार अपने स्थान को वेंडिंग जोन में घोषित करने के मांग कर दी है। कहा बार-बार कहने के बाद भी नगर निगम के कानों पर जूं तक भी नहीं रेंग रही है। रहती फूल सिंह ने कहा हमारे बाद आए हुए व्यक्तियों के वेंडिंग जोन बन चुके हैं। कुकरेती ने कहा तेरा बैंड रोका वेंडिंग जोन जटवाड़ा पुल पर भी बन चुका है तो ललतारा पुल पर क्यों नहीं बन सकता एक छोटा वेंडिंग जोन यहां भी बनाया जाए। क्योंकि लाल तारा पुल पर भी अब चौड़ीकरण किया जा रहा है चौड़ीकरण के कारण 40 वर्षों से कार्य कर रहे दुकानदारों को भी हटाया जाएगा, जिससे रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। विमल वासने ने कहा यह हमारा एक विरासती बाजार है। प्रदेश अध्यक्ष मंजूल तोमर ने कहा जो कोर्ट में जीते हुए हैं उनका अधिकार सबसे पहले होना चाहिए कुछ छिछोरे नेताओं द्वारा भ्रष्टाचारी के कारण पुराने लघु व्यापारियों को अपना अधिकार नहीं मिल रहा वह नए नए लोगो को वेंडिंग जोन बना कर दिए जा रहे हैं जांच करके ही वेंडिंग जोन बनाए जाए तीनों बेंडिंग जोनों में भ्रष्टाचारी की गई है इसमें मौजूद विमल वासने सुनील कुकरेती फूल सिंह दीपू मेहरा रजनी तोमर किरण देवी विमल किशोर चंद्र प्रकाश टूटी राधा बिना राधा विमला आदि मौजूद रहे

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›