Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार: गंगा घाट पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, गंगा सभा ने की कार्रवाई की मांग

हरिद्वार । गंगाघाट पर दो युवतियों द्वारा किया गया अश्लील डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक डांसर मनीषा है, जिसके अश्लील नृत्य को लेकर पहले भी नोएडा में विरोध हो चुका है। अब पवित्र गंगा किनारे इस तरह के नृत्य को लेकर गंगा सभा ने सख्त नाराजगी जताई है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर लोग भी डांसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›