Connect with us

हरिद्वार

गांव का चहुमुखी विकास ही प्राथमिकता: निलिशा चौहान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नवनिर्वाचित उप प्रधान निलिशा चौहान का ग्रामीणों ने किया ढोल नगाड़ों से स्वागत

हरिद्वार। बहादराबाद ब्लाक के पंचायत कटारपुर की उप प्रधान निलिशा चौहान, पति विशाल चौहान का ग्रामीणों ने फूल माला एवं ढोल नगाड़ा से जोरदार स्वागत किया। उप प्रधान निलिशा चौहान पति विशाल चौहान ने वार्ड मेंबर व ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मतदाताओं ने जो विश्वास उनके प्रति व्यक्त किए हैं उसे कायम रखते हुए ग्राम पंचायत कटारपुर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ दिलाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में नालियों का निर्माण साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, राशन कार्ड आवास योजना व अन्य योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसके लिए कार्य करेंगे। मयंक चौहान व हरेंद्र कुमार ने कहा निलिशा चौहान और विशाल चौहान का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करते हुए गांव के चहुमुखी विकास की मांग की है। ‌सभी ग्राम वासियों को भरोसा है कि निलिशा चौहान गांव की समस्याओं को प्रमुखता से समाधान कराने में सक्रिय भूमिका का निर्माण करेगी। इस मौके पर निलिशा चौहान ने सभी ग्राम वासियों का आभार जताते हुए कहा कि वे जन भावनाओं का सम्मान करते हुए गांव के विकास में हरसंभव वार्ड मेंबर प्रयास करेंगी। स्वागत करने वालों में आकाश चौहान, अमित चौहान, ठाकुर योगेंद्र चौहान, कुसुम राज, पवन सैनी, दिनेश चौहान, सत्यपाल, विशाल त्यागी, मनजीत, बलराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाले की जांच पूरी — दो IAS और एक PCS अधिकारी समेत 11 पर कार्रवाई की संस्तुति, करोड़ों का नुकसान उजागर

Select Language

Advertisement