Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार: गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही विवाहिता को जल पुलिस ने बचाया

हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में आज एक विवाहिता ने निजी पारिवारिक परेशानियों के चलते गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन घाटों पर तैनात जल पुलिस के सतर्क जवानों ने समय रहते उसकी जान बचा ली।
जैसे ही महिला गंगा में कूदी, मौके पर मौजूद जल पुलिस के गोताखोर ASI अतुल सिंह, जानू पाल, सनी कुमार, विक्रांत और अन्य स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
महिला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार देकर हर की पैड़ी पुलिस चौकी लाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
जल पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई के चलते एक कीमती जान को बचा लिया गया। यह घटना घाटों पर तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का एक सराहनीय उदाहरण है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›