Report by : CWN Desk
Published at :
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने युवाओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

हरिद्वार- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर में युवाओं को युवा कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के कारण युवाओं का रुख कांग्रेस की ओर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हो रही है। युवा देश की रीढ़ है और उसके साथ सरकार धोखा कर रही। रोजगार मांगने पर लाठी डंडे बरसाए जाते हैं। इस तरह की सरकार को शासन का अधिकार नहीं है। 2024 के चुनाव में युवा परिवर्तन लाएगा। बहुत जल्दी अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। उनका भविष्य कांग्रेस में सुरक्षित है। सदस्यता लेने वालों में डॉ. अनूप कुमार जिला महासचिव, जाहिद हुसैन, सोनू कुमार, आबिद अली, अमित पाल, साहिब, शाहिद हसन आदि शामिल थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›