Report by : CWN Desk
Published at :
भीषण सड़क हादसा: 8 की मौत, 40 घायल

कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा सकरावा थाना क्षेत्र के 141 किमी पर मिश्राबाद गांव के पास हुआ, जब लखनऊ से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस यूपीडा के खड़े वाटर टैंकर से टकरा गई।
हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। बस में सवार यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को भी सैफई भेजा गया है।


हादसे के समय मौके से गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को फोन कर हादसे की जानकारी दी और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हादसे का शिकार हुई बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई गई है, जो दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›