Connect with us

हरिद्वार

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के ज्ञान प्रकाश पांडेय जिलाध्यक्ष और महामंत्री विनीत धीमान बने

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अटल बिहारी बाजपेई अतिथि गृह में हुआ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का वार्षिक चुनाव

हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी व बॉबी शर्मा की पर्यवेक्षण तथा अनिल कुमुद चुनाव अधिकारी की देखरेख में हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश पांडेय और महामंत्री पद पर विनीत धीमान को सर्वसम्मति से चुना गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पंकज स्वानि को चुना गया। हरिद्वार स्थित अटल बिहारी बाजपेई अतिथि गृह में हुए वार्षिक चुनाव में सर्व सम्मति से ज्ञान प्रकाश पांडेय को जिलाध्यक्ष, विनीत धीमान को जिला महामंत्री व पंकज स्वानि को जिला कोषध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष पद पर जहा सर्वसम्मति से चुना गया। वही महामंत्री पद पर दो नाम से मुकाबला कांटे का हो गया। सभी की सहमति उपरांत दोनों नामो की पर्ची डालकर प्रदेश महमंत्री द्वारा एक नाम निकला गया जिसमें विनीत धीमान विजयी हुए। जबकि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कोषाध्यक्ष पद पर पंजक स्वानि के नाम को सदन के सामने रखा गया। जिसे सभी कार्यकर्ताओ से ध्वनिमत से पास किया। साथ ही डॉ ए आर खान और अशोक गिरी को प्रदेश कार्यकारणी के लिए नामित किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार दोनों अध्यक्ष और महामंत्री आपसी ‌विचार के बात करेंगे। बैठक के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कहा कि सभी सदस्यों के लिए हर पल खड़े है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा और शपथग्रहण कार्यक्रम घोषित किया जायेगा साथ पुर साल के कार्यक्रमों का कैलेंडर भी जल्द जारी किया जायेगा। ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कहा कि वर्तमान में पत्रकार कठिन परिस्थियों के बीच कार्य कर रहे हैं। पत्रकार समाज का आईना होता है। जनता और सरकार के बीच मुख्य भूमिका निभाने के साथ ही पत्रकार हर समस्याओं को उजागर कर उनका निस्तारण करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओ को यूनियन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी सहित अनुभव गर्ग, देवम मेहता, सद्दाम हुसैन, राज कुमार, राकेश कुमार वर्मा, पंकज जैसवाल, सुधीर चावला, मनोज शर्मा, डॉ ए आर खान, अनिल कुमुद, नवीन कुमार, योगेश कुमार शर्मा, प्रभात कुमार, संजय कश्यप, नावेद अख्तर, संजय पटवर, गौरव कुमार, सनत कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, डॉ अर्जुन नागयण, नवनीत कुमार, कमल कुमार अग्रवाल आदि सदसयगण मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement