Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पत्रकारिता में शोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हार्ट अटैक से अचानक निधन। मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस निर्माण में थी अहम भूमिका। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी। शनिवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद वह प्रशासनिक कार्यों के सिलसिले में घर से निकलने की तैयारी कर रहे थे। उनके अचानक असमय चले जाने से मीडिया जगत और प्रशासनिक महकमे में गहरा खालीपन आ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, माह का दूसरा शनिवार होने के कारण सरकारी अवकाश था। इसके बावजूद गिरिजा शंकर जोशी अपने हल्द्वानी स्थित आवास से बाइक द्वारा मीडिया सेंटर जाने के लिए निकल रहे थे। जैसे ही उन्होंने बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारी, उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। देखते ही देखते वह अचेत होकर गिर पड़े और कुछ ही क्षणों में दुनिया को अलविदा कह गए।
गिरिजा शंकर जोशी अपने सहज, मिलनसार और जिंदादिल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अधिकारियों और पत्रकारों के साथ उनका व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक और आत्मीय रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पत्रकारों के हित में कई दूरगामी कार्य किए। हल्द्वानी में आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की नींव रखना और पत्रकारों के लिए प्रस्तावित गेस्ट हाउस को आगे बढ़ाना उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।
उनके आकस्मिक निधन की खबर से लालकुआं प्रेस क्लब, विभिन्न पत्रकार संगठनों और जिला सूचना कार्यालय में गहरा शोक व्याप्त है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। परिजनों के अनुसार, दिवंगत अधिकारी की अंतिम यात्रा रविवार प्रातः 9:00 बजे उनके आवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement