Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पर पुलिस की सख्ती, बिना आईकार्ड नो एंट्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अमित सैनी ने निरीक्षण किया। बिना आईकार्ड प्रवेश पर रोक और लिंगदोह कमेटी के नियम लागू

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच बढ़ती अराजकता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। चुनाव को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने कॉलेज परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अमित सैनी ने कॉलेज परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरा छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और कॉलेज के संविधान के तहत ही संचालित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, अराजकता फैलाने या नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग बढ़ा दी गई है, जहाँ छात्रों को केवल वैध पहचान पत्र (आई-कार्ड) दिखाने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, कॉलेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बाहरी तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement