Connect with us

हरिद्वार

10 वर्षीय मासूम दिल्ली से सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, परिजनों से मिलकर मासूम के चेहरे पर आई मुस्कान, मासूम 2 माह पूर्व हरिद्वार से हुआ था लापता

हरिद्वार। थाना झबरेड़ा से दिनांक 23.12.2022 को झबरेड़ा क्षेत्रांतर्गत गुड की चरखी में काम करने वाले राजीव द्वारा उनके 10 वर्षीय बेटे के लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा नाबालिक की बरामदगी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कांवड़ मेला 2026: रूट डायवर्जन प्लान जारी, जानें पार्किंग और बंद रास्ते

गठित पुलिस टीम द्वारा नाबालिक की बरमादगी हेतु सैकड़ो CCTV कैमरों को चैक कर हरिद्वार, सहरानपुर, मु0नगर, दिल्ली आदि जगहों पर जाकर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अभिषेक की तालाश की गई।

जिस पर बच्चे के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा तुरंत दिल्ली पहुंच कर CCTV कैमरों व स्थानीय लोगों की मदद से उक्त बालक को आसफ अली रोड़ दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा सीजन में श्रद्धालु पर्यटकों से कैसे मधुर व्यवहार करेंगे पुलिस कर्मियों ने ली ट्रेनिंग

बच्चे के मिलने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।

*पुलिस टीम*
1.संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष झबरेड़ा
2.विपिन कुमार चौकी प्रभारी लखनौता
3. कां देवेंद्र
4.कां कुंवर सिंह
5.HG अभिमन्यु

Select Language

Advertisement