Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, जहर खाने की आशंका

आखिरी पेपर से एक दिन पहले हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया
हल्द्वानी।
मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा स्थित गायत्री नगर निवासी यश पांडे पुत्र प्रवीण पांडे (16) की 15 मार्च को दसवीं की अंतिम परीक्षा थी लेकिन ठीक एक दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी और परिजनों को उसे एसटीएच में भर्ती कराना पड़ा।
ताऊ पीतांबर ने बताया कि यश ने 14 मार्च को परिवार के साथ खाना खाया था। खाने के बाद अचानक उसे उल्टी हुई थी। इस पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। दो दिन तक वह अस्पताल में भर्ती रहा। शुक्रवार को छात्र की मौत के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। यश घर का इकलौता बेटा था। परिवार में उससे छोटी बहन है। पिता निजी कर्मचारी हैं और मां आशा वर्कर हैं। यश की मौत से परिजन सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार यश ने विषैला पदार्थ निगल लिया था। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›