Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 1,365 क्रिटिकल और 809 असुरक्षित पोलिंग बूथ, आज होगा मतदान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं, मौसम भी देगा साथ
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगदंडे ने बताया, राज्य में 1,365 क्रिटिकल पोलिंग बूथ और 809 वलनरेबल पोलिंग बूथ चिह्नित किए गए हैं। क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जबकि वलनरेबल बूथ ऐसे हैं, जहां पिछले चुनाव में कोई हिंसात्मक घटना हुई होगी। इन पोलिंग स्टेशन पर पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था रहेगी। मतदान से 48 घंटे पूर्व सभी फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टेटिक्स सर्विलांस टीम द्वारा सघन चेकिंग की जाती है। इसके दृष्टिगत राज्य में 293 फ्लाइंग स्क्वॉड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम अलर्ट मोड पर रहेगी।
चुनाव के दौरान निजी वाहनों की आवाजाही भी जारी रहेगी। दूसरे राज्यों से आने वाले निजी वाहनों को चेकिंग से गुजरना होगा। अन्य किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है।
मतदान के दौरान मौसम भी साथ देगा। पर्वतीय इलाकों में जहां कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है तो मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल हीट वेव से इन्कार किया है। लिहाजा, चुनाव आयोग को अच्छे मतदान की उम्मीद है।
इतने कर्मचारी लगे चुनाव ड्यूटी में
पोलिंग पार्टियों के लिए 55 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं। 11,729 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा में 65 कंपनी सीएपीएफ लगाई गई हैं। 20 कंपनी उत्तराखंड पीएसी की लगाई गई हैं। 15 हजार जवान होमगार्ड के मुस्तैद रहेंगे।
मतदान को लेकर ये भी जानें
• जो भी मतदाता शाम पांच बजे पोलिंग स्टेशन के भीतर प्रविष्ट हो जाएगा, उसे वोट डालने का अधिकार मिलेगा। पांच बजे के बाद बाहर से कोई मतदाता भीतर वोट के लिए मतदेय स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
• 5,892 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग। चुनाव आयोग और सभी जिलों के आरओ भी लाइव देख सकेंगे मतदान प्रक्रिया।
• मतदान के दौरान कई केंद्रों पर ड्रोन से भी मॉनिटरिंग की जाएगी। ड्रोन की फुटेज व सूचना तय समय में कंट्रोल रूम तक दी जाएगी। उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
• प्रदेशभर में हर दो घंटे में मतदान का रुझान पता चलेगा। इस बार चुनाव आयोग ने पीडीएमएस सिस्टम लागू किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement