Connect with us

हल्द्वानी

देहरादून के 16 साल के किशोर को हल्द्वानी में गोली मारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोस्त से मिलने गया था हल्द्वानी, शराब पीने के दौरान झगड़े में युवक ने चला दी गोली
हल्द्वान।
हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुए विवाद में 16 साल के किशोर को गोली मार दी। गोली सीने में लगी है और किशोर को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी से बरेली के राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया गया है।
टीपीनगर पुलिस चौकी पुलिस के मुताबिक देहरादून के रहने वाले 16 साल के किशोर की हल्द्वानी आनंदपुर गांव के एक युवक से दोस्ती है। युवक कुछ दिन पहले दोस्त से मिलने हल्द्वानी आया। शनिवार रात वो छत पर शराब पी रहे थे और इसी बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने किशोर के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। दोस्त उसे गंभीर हालत में युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचा। हालत गंभीर होने पर देर रात उसको बरेली हायर सेंटर को रेफर किया है। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement