Report by : कालू वर्मा
Published at :
परिजनों से बिछुड़ा 2 साल के मासूम, पुलिस ने मिलाया

बच्चा सकुशल देख परिवार के चेहरे पर लौटी रौनक
हरिद्वार।
थाना बहादराबाद स्थित मंगलम हॉस्पिटल के बाहर एक बच्ची उम्र लगभग 2 वर्ष लावारिस घूमती हुई मिली। स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची से संपर्क किया और नाम पता पूछा तो बच्ची ने अपना नाम जाह्नवी पुत्री राजकुमारी बताया।
सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के सम्बन्ध में सूचना प्रसारित करते हुए बच्चे के माता-पिता की तलाश शुरू की गई। भरसक प्रयासों के बाद बच्ची के माता-पिता को ढूंढ कर जाह्नवी को उसके पिता अनुज कुमार पुत्र कुशल सिंह व माता राजकुमारी निवासी  सोना विहार कॉलोनी बहादराबाद के सुपुर्द किया गया। बच्चा सकुशल मिलने पर परिजन ने पुलिस टीम का आभार जताया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›