Connect with us

हरिद्वार

जेई/एई परीक्षा लीक मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अभियुक्तों के कब्जे से 7 लाख की अवैध अर्जित नगदी और विभिन्न बैंकों के ब्लैंक चैक बरामद

हरिद्वार। प्रश्न लीक के साक्ष्य मिलने पर बीते रोज माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आदेश पर थाना कनखल में दर्ज किया गया था मुकदमा।
J.E./A.E. प्रश्न लीक प्रकरण में युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड के हर आरोपी को उसकी सही जगह पहुंचाने के लिए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देशन में S.I.T. हरिद्वार का एक्शन शुरू। S.I.T. टीम ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त परीक्षा प्रश्न लीक आउट करने में संलिप्त 03 अभियुक्त संजीव कुमार (अनुभाग अधिकारी ), नितिन चौहान व सुनील सैनी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि संजीव कुमार द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी से J.E./A.E. पेपर लीक किये जाने हेतु 28 लाख रुपये लिए थे। अभियुक्त नितिन व सुनील द्वारा भी कई अभ्यर्थियों को एकत्रित कर इसमें मुनाफा कमाया था। 

यह भी पढ़ें 👉  प्राईमरी और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजो के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर राज्य सरकार चार सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करे : उच्च न्यायालय

अभियुक्तों की निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अर्जित की गई  अवैध धनराशि, कुछ अभ्यर्थियों से लिये गये ब्लैंक चैक व मोबाइल फोन को बरामद कर अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया गया है, विवेचना प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1- संजीव कुमार पुत्र वैध्यनाथ भगत निवासी मौहल्ला शिवपुरी थाना व जिला सहरसा बिहार हाल पता F 310 भागीरथ आवासीय कालोनी लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड कनखल हरिद्वार

यह भी पढ़ें 👉  भगवानपुर के बिनारसी गांव में खूनी संघर्ष: फायरिंग के बाद आगजनी, दो लोगों की मौत

2. नितिन चौहान पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट मंगलौर जनपद हरिद्वार

3. सुनील सैनी पुत्र ज्ञानचन्द सैनी निवासी पुर्वावाला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी का विवरण-*

1- अभियुक्त संजीव कुमार से 4.50 लाख रुपये अवैध नगदी, 01 ब्लैंक चैक व एक मोबाइल फोन

2- अभियुक्त नितिन से 1.30 लाख रुपये व 04 ब्लैंक चैक छात्रों के

3- अभियुक्त सुनील सैनी से 1.20 लाख रुपये  अवैध अर्जित रुपए

Select Language

Advertisement