Report by : कालू वर्मा
Published at :
जेई-एई भर्ती परीक्षा मामले में 50 हजार के इनामी सहित 3 आरोपी दबोचे

इनामी अभियुक्त के बैंक खाते/एफडी फ्रीज, आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों को किराए के घर में एकत्रित कर पेपर कराया था उपलब्ध

गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या पहुंची 09, पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को लिया था रिमांड पर, हुए कई खुलासे, भर्ती प्रकरण से कमाए इन्ही रुपयों से राजपाल द्वारा लक्सर स्थित ज्वेलर्स से खरीदी थी लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी, जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने दिया था कच्चा बिल ज्वेलर्स के विरुद्ध भी होगी कार्यवाही

हरिद्वार। एसआईटी ने JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही S.I.T. टीम को मुकदमे से सम्बन्धित 50 हजार के इनामी अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों दबोचने में सफलता हाथ लगी।

इनामी अभियुक्त अनुराग पांडे के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज की गई। जो अभियुक्त द्वारा अपने व अपनी बहन प्रियदर्शनी के नाम बैंक में एफडी और कैश जमा कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उदाहेड़ी मंगलौर में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को एकत्रित कर पेपर उपलब्ध करा कर मोटी रकम ली गई थी।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को रिमांड में लिया गया था जिसके द्वारा इन्ही अवैध धनराशि से लक्सर स्थित ज्वेलर्स से लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी खरीदी थी। जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने अभियुक्त राजपाल को कच्चा बिल दिया गया था। ज्वेलर्स के विरुद्ध कच्चा बिल देकर जीएसटी चोरी करने के संबद्ध में संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*1*- अनुराग पांडे उर्फ कुमार अनुराग पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम सरया पोस्ट डुमरी थाना बासखेड़ी बलिया उत्तर प्रदेश
*2*- विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार (उक्त अभ्यर्थी भी आयोजित परीक्षा का अभ्यर्थी था)
*3*- अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर

*बरामदगी*
*1*- विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार से  ₹1 लाख
*2*- अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर से ₹2 लाख, शैक्षणिक दस्तावेज

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›