Connect with us

उत्तर प्रदेश

दरिंदगी: आर्मी के 3 जवानों ने 2 महिलाओं से किया रेप, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खड़ी ट्रेन के कोच में की दरिंदगी, एक जवान उत्तराखंड और दो बिहार के रहने वाले

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर आर्मी के जवानों ने दो महिलाओं से रेप कर दिया। घटना रविवार शाम की है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार है। आरोपी एक जवान उत्तराखंड और दो बिहार के हैं।
जीआरपी एसपी के हवाले से कहा गया है आरोपी जवानों ने महिलाओं से रेप की बात कबूल की है। जवानों ने गलती स्वीकार की है। जीआरपी आईओ मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया, तीनों जवानों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। दो जवान बिहार और एक उत्तराखंड का है। पुलिस ने आर्मी के दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है।
पीड़ित महिलाएं दोस्त हैं। एक रिश्तेदार से मिलने के लिए स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के बाहर एक युवक मिला। वो कहने लगा कि हमारा मोबाइल खो गया है। कॉल लगाने के लिए हमसे मोबाइल मांगने लगा। हमने मानवता के नाते उसको बात करने के लिए मोबाइल दे दिया। वो बात करते हुए स्टेशन के अंदर चला गया। हम दोनों उसके पीछे-पीछे प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंच गए। वहां एक ट्रेन खड़ी थी। वो हम दोनों को एक कोच में ले गया। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। वे कोच के अंदर ही मीट – चिकन बना रहे थे। शराब पी रहे थे। तब पता चला कि वे आर्मी से हैं। दो आर्मी के जवानों ने हमारे साथ रेप किया। जीआरपी थाने में जवान संदीप, रवींद्र और सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिनमें से दो को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक फरार है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement