Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में ऑनर किलिंग में मां-भाई समेत 3 को उम्रकैद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रेमी से शादी करने की जिद में बुग्गावाला गांव में परिवार ने युवती की कर दी थी हत्या
हरिद्वार। प्रेमी से शादी की जिद पर युवती की हत्या करने में उसके भाई, मां और एक अन्य को द्वितीय अपर जिला जज संजीव कुमार ने हत्या, षड्यंत्र, साक्ष्य छिपाने का दोषी करार दिया है। एक आरोपी सिरमौर सिंह को अन्य के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया है। कोर्ट ने भाई, मां और सुनील उर्फ बल्ली को उम्रकैद और एक लाख सात हजार और सिरमौर सिंह को साक्ष्य छिपाने व जान से मारने की धमकी देने पर सात वर्ष की कैद और 12 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।
घटना बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव की थी। शासकीय अधिवक्ता राजकुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर 2017 की रात युवती की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप उसके भाई सौरभ, मां मितलेश देवी, सुनील उर्फ बल्ली, सिरमौर सिंह व मामा अशोक पर लगा था। युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। बुग्गावाला निवासी युवती के प्रेमी अजय सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह बुधवा शहीद गांव में स्थित स्कूल में बच्चों को पढ़ाता है। वह और शिवानी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। किंतु आरोपी शादी से खुश नहीं थे। आरोपी मिलकर शिवानी की हत्या की योजना बनाने लगे। शिवानी के विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने लिखित शिकायत पर आरोपी सौरभ, उसकी मां मितलेश देवी, सुनील उर्फ बल्ली, सिरमौर सिंह व मामा अशोक के खिलाफ षड्यंत्र रचकर हत्या, शव छिपाने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। साक्ष्य में 17 गवाह पेश किए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement