Connect with us

उत्तराखण्ड

गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे 40 कांवड़िए, 18 कावड़ियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे 18 कावड़ियों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला है। रेस्क्यू के लिए अभियान जारी है।
कल रात्रि दिनांक 04 जुलाई 2024 को जनपद उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है।
उक्त सूचना पर आज प्रातः एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए SDRF टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
SDRF रेस्क्यू टीम प्रभारी द्वारा सेटेलाइट फोन के माध्यम से बताया गया कि रेस्क्यू टीम द्वारा अभी तक 16 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement