Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में अधिवक्ता के स्टीकर लगी इनोवा से मिली 5 लाख की शराब

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरियाणा से पहाड़ के लिए हो रही सप्लाई, दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी।
एसओजी टीम ने हीरानगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीम ने 5 लाख रुपये की ब्रांडेड शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं।हरियाणा से शराब लाकर पहाड़ों में सप्लाई करते थे। शराब को हरियाणा नंबर की इनोवा कार में लेकर जा रहे थे। कार में अधिवक्ता का स्टीकर भी लगाया गया था, ताकि शराब तस्करी में आसानी हो।
जानकारी देते हुए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि यह शराब पर्यटक सीजन में इस्तेमाल करने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब बरामद करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

Select Language

Advertisement