Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा लोनिवि के अधिशासी अभियंता समेत 5 अधिकारीअन्य जिलों में संबद्ध

बरसात के दिनों में डामरीकरण का वीडियो हुआ था वायरल
अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा में कार्यरत एक अधिशासी अभियंता, दो सहायक अभियंताओं और तीन अवर अभियंताओं को अन्य जिलों में संबद्ध कर दिया है। विभागीय मंत्री सतपाल महाराज के अनुमोदन के बाद सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने यह आदेश किए हैं।
बीते दिनों अल्मोड़ा-सोमेश्वर हाईवे में बरसात के बीच डामरीकरण का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अधिशासी अभियंता को ईएनसी देहरादून, जबकि एक सहायक अभियंता को मुख्य अभियंता कार्यालय हल्द्वानी और दूसरे एई को नैनीताल वृत्त कार्यालय से संबद्ध किया है। इनके अलावा एक जेई को मुख्य अभियंता कार्यालय हल्द्वानी, एक को नैनीताल और तीसरे को पिथौरागढ़ कार्यालय से संबद्ध कर किया है।
इस कार्रवाई को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने तानाशाही करार दिया है। संगठन ने मामले में जल्द न्यायोचित निर्णय नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›