Report by : CWN Desk
Published at :
देश में 53 हजार, उत्तराखंड में 283 कोविड के एक्टिव केस पार

आठ माह बाद देश में एक दिन में 10,753 और उत्तराखंड में 108 नए मरीज मिले

देहरादून। देश में कोरोना के केसों में इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में आठ माह में सबसे अधिक केस आए हैं। देश में 10,753 नए मामले सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या 53,720 हो गई है। 27 लोगों की मौत हुई है। जबकि उत्‍तराखंड में पिछले 24 घंटे में 108 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 283 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 27 मौतें हुई हैं। इनमें दिल्ली में छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत दर्ज की गई है। वहीं, केरल में छह मौतें भी शामिल हैं। देश में मरने वालों की संख्या 5,31,091 हो गई है।
शुक्रवार को देश में कोरोना के 11,109 नए मामले मिले थे। शुक्रवार को कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें दिल्ली और राजस्थान से तीन-तीन और छत्तीसगढ़ और पंजाब में दो-दो मौतें हुई थी। 24 घंटे में मिले केस के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›