Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार। 70 साल के बुजुर्ग किशनपाल निवासी तहसील बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को पुलिस ने उनके परिवारजनों से मिलवाया है।
किशनपाल कल नीलकंठ महादेव में अपने परिवारजनों से बिछड़ गए थे। परिवारजनों ने काफी तलाश किया, नहीं मिले। हरिद्वार पहुंचने पर हरकी पैड़ी पुलिस को सूचना दी।
हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज मुकेश थलेडी के नेतृत्व में किशनपाल की खोजबीन की गई। किशनपाल को सकुशल हरिद्वार से ही ढूंढ निकाला। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल मान सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल मुकेश डिमरी, कांस्टेबल राजेश रावत, कांस्टेबल शिव शंकर भट्ट और कांस्टेबल नवीन क्षेत्री आदि मौजूद रहे।