Connect with us

उत्तर प्रदेश

एक आंगन से उठे 8 जनाजे, गांव में मचा कोहराम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रविवार को 10 लोगों की मौत से मातम में बदल गई थी शादी की खुशियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के कोरबाकू गांव में शादी का जश्न मातम में बदल गई। सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 लोग एक ही परिवार के थे। सोमवार को एक घर से 8 जनाजे उठे तो गांव में मातम पसर गया। नम आंखों ने अंतिम विदाई दी।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को कोरबाकू गांव का एक पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए पिकअप में सवार होकर रामपुर जा रहा था. रास्ते में भगतपुर थाना इलाके में सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक बेकाबू होकर पिकअप में जा घुसा। हादसे में पिकअप सवार 23 लोग ट्रक के नीचे दब गए थे। इसमें 10 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई और बाकी 13 लोगों का इलाज जारी है। प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी हादसे के बाद से अस्पतालों में मौजूद थे और जख्मियों को हर तरह से बेहतर से बेहतर इलाज मिले, इसको लेकर फिक्रमंद नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  13 मई को हुए लोकसभा के मतदान में एक किशोर के आठ बार डाला वोट, वीडियो वायरल के बाद बूथ पर होगा पुनर्मतदान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement