Connect with us

उत्तर प्रदेश

8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म करने के बाद हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से डैमेज किए, शरीर को नाखूनों से नोचा और होंठ पर भी दांत के निशान
बुलंदशहर।
बुलंदशहर में 5 साल की बच्ची के आठ हैवानियत सामने आई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से डैमेज किए गए। शरीर को नाखूनों से नोचा गया। यही नहीं, होंठ पर भी दांत के निशान थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है। दुष्कर्म के दौरान दरिंदे ने बच्ची का मुंह और नाक दबा दिया, जिससे वह चीख न सकी। इसी दौरान उसकी जान निकल गई। घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। 5 साल की बच्ची रविवार शाम करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोसी युवक बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर लेकर गया। उसने कमरे में बंद करके बच्ची के साथ दरिंदगी की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव लहूलुहान हालत में परिजनों ने रात 10 बजे के करीब बरामद किया।
इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने कोतवाली के बाहर हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement