Connect with us

उत्तराखण्ड

मशाल जुलूस में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों:- रवि बहादुर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी के समर्थन में 26 अप्रैल को होने वाली मशाल जुलूस को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस ने बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि युवा कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन में मशाल जुलूस का आयोजन कर रही। जिसे सफल बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में हरिद्वार जिले से कार्यकर्ता नहीं पहुंचे जो कि बहुत निंदनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन सचिव ने भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस ने सदैव जनहित के मुद्दे उठाए और बीजेपी सरकार को घेरा। आला कमान से जो भी आदेश मिले उसे पूरा किया जाए। मशाल जुलूस में अधिक से अधिक कार्यकर्ता और लोगों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी अभाव्या चौहान, हरिद्वार कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, जिला प्रभारी अभिनव सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष कैश खुराना, नितिन तेश्वर, शुभम जोशी, नौमान अली, तुषार कपिल, गौरव चौहान, लक्ष्य चौहान, जारिफ खान, सनव्वर अली, समर्थ अग्रवाल, शुभम बर्मन, लुकमान, साहिब राना, नीरज आग्री, अब्बास, नौशाद, गोविंद कश्यप, प्रशांत, समीर आदि उपस्थित थे।

Select Language

Advertisement