Report by : CWN Desk
Published at :
आप जिलाध्यक्ष ने हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा अफसर की मौत पर जताया शोक

हरिद्वार- केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंख की चपेट में आने से हुई यूकाडा के अफसर अमित सैनी की मौत पर आम आदमी पार्टी हरिद्वार के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना करते हुए परिवार को सांत्वना भेंट की है। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने केदारनाथ स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के टेल रोट की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए यह बेहद दुखदाई हादसा है इस हादसे से गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ढंढेड़ी, ख्वाजगीपुर रुड़की निवासी के अफसर अमित सैनी बेहद ही होनहार थे वह देहरादून में परिवार के साथ रहने लगे थे। हादसे में उनका अचानक यूं चले जाना बहुत ही कष्टदाई है। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर पायेगा। संजय सैनी ने कहा कि 25 अप्रैल से बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी भक्त हेलीकॉप्टर से केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री की यात्रा करेंगे वो बेहद ही सावधानी बरते। इस हादसे से उनके लिए भी यह बहुत बड़ा संदेश है। जब तक हेलीकॉप्टर पूरी तरह बंद न हो जाए भूलकर भी हेलीकॉप्टर से उतरना नहीं चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›