Connect with us

नैनीताल

भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में चलती कार में लगी आग, सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल। उत्तराखण्ड में भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में एक चलती कार में आग लग गई जिसमें बैठी सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
नैनीताल जिले में भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में जाती एक कार में आग लग गई। काले रंग की मारुति सियाज कार में तीन महिलाएं और एक युवक बैठा था। बताया जा रहा है कि कार में ब्रेक नहीं लगा और कार से धुंआ निकलना शुरू हो गया था। इसके बाद चालक ने कार को जैसे ही सड़क के किनारे लगाया तो कार में आग लग गई। आग तेजी से बढ़ने लगी तो स्थानीय लोगों ने कार में पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। दमकल कर्मीयों ने आकर आग को बुझाया। फिलहाल सभी सवार सुरक्षित हैं। हल्द्वानी से भीमताल मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। फिलहाल भीमताल पुलिस ने जाम खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस 15 जून को: श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा, पार्किंग की व्यवस्था, वाहनों पर नो एंट्री

Select Language

Advertisement