Connect with us

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में पति-पत्नी और 3 महीने के बेटे की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवती और महिला घायल, पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार
नोएडा।
शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और उनके 3 महीने के बेटे की मौत हो गई। दंपति की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार युवक की साली और उसकी बुआ की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक सभी आगरा में शादी से लौटकर दिल्ली जा रहे थे। सेक्टर-160 के पास हादसा हुआ। नई दिल्ली के मोती नगर में कार्तिक (25) रहते थे। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी शिवानी (23), साली शीतल शर्मा (18), बुआ सुमन गुप्ता और 3 महीने के बेटे के साथ आगरा में शादी में गए थे। सभी देर रात शादी से वापस दिल्ली के लिए निकले। शनिवार सुबह 5 बजे सभी नोएडा पहुंचे। सेक्टर-160 के पास कार अचानक से डिस्बैलेंस हो गई और पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement