Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में गैस पाइप लाइन बिछा रही कंपनी ने जनसुविधा के लिए जारी किया हेल्प लाइन नंबर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोई परेशानी हो तो एचपीसीएल के इस हेल्पलाइन नंबर 8979816668 पर करें फोन
हल्द्वानी।
जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर हल्द्वानी शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे एचपीसीएल कंपनी ने जन्सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विगत दिनों जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा हल्द्वानी शहर में गैस पाइपलाइन बिछाई जाने के कार्यों की समीक्षा की थी जिसमें गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही निर्माण संस्था एचपीसीएल को लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे। साथ ही जिन स्थानों पर पाइप लाइन बिछाई गई है उन सड़कों को रिस्टोर करने के निर्देश भी दिए गए थे। जिस पर एचपीसीएल ने जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8979816668 जारी किया है। इसके साथ ही  कई जगह पर मलबा सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया है नैनीताल रोड में भी एचपीसीएल द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर इस कार्यवाही को तेजी के साथ किया जा रहा है। शहर की जनता किसी भी जानकारी के लिए और एचपीसीएल के हेल्पलाइन पर कांटेक्ट कर सकती है।

Select Language

Advertisement