Report by : CWN Desk
Published at :
इस बार चारधाम तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में मिलेगी चारों धामों के मौसम की अपडेट

ऋषिकेश। लंबे समय से चारधाम यात्रा को लेकर ग्रीन कार्ड बनवाने को बेताब वाहन स्वामियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक वाहन स्वामी ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विभाग ने वाहन फिटनेस के साथ ग्रीन कार्ड आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। गुरुवार सुबह एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए एक काउंटर का संचालन शुरू किया गया। इसमें कार्ड बनाने को इच्छुक वाहन स्वामियों को आवेदन-पत्र उपलब्ध कराने व आवेदन की समस्त प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही हैं।
पहले दिन कुल तीन आवेदन किए गए हैं। एआरटीओ ऋषिकेश अरविंद पांडे ने बताया कि इच्छुक वाहन स्वामी एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। ग्रीन कार्ड बनाने में विभाग वाहन स्वामियों को आवश्यक परामर्श व सहयोग प्रदान कर रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›