Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण, इस टोल फ्री नंबर से ले सकते हैं मदद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यदि आप चारधाम यात्रा पर आने की योजना बना रहे हैं तो पंजीकरण अवश्य कराएं। इसके लिए आप घर बैठे पंजीकरण करवा सकते हैं। किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाते हैं तो भी हरिद्वार और ऋषिकेश में बनाए गए केंद्रों पर उपस्थित होकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त घोषित हो गए हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त यमुना जयंती रविवार को घोषित है। संभावना जताई जा रही है कि चारधाम यात्रा के लिए 15 या 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं, ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी पंजीकरण के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। ट्रांजिट कैंप प्रशासन का कहना है कि पंजीकरण शुरू करने की तिथि अभी घोषित नहीं है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंजीकरण हरिद्वार केंद्र में भी होंगे। इसके लिए यात्रियों के पास आईडी होनी जरूरी है।
ऑनलाइन पंजीकरण उत्तराखंड पर्यटन विभाग के मोबाइल एप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड पर किया जा सकता है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट Registrationandtouristcare.uk.gov.in पर भी किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के पास कोई एक मान्य पहचान पत्र होना आवश्यक है। ऑनलाइन पंजीकरण या फिर चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पर्यटन विभाग के टोल फ्री नंबर 1364 पर फोन कर सकते हैं। दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्री 0135 लगाने के बाद 1364 टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध संघ के प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से कई कर्मचारी घायल, अफरा-तफरी मचने से प्लांट बंद किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement