Report by : Paras Bisht
Published at :
आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा 13 मई से शुरू होगी, पहली जुलाई तक होगी यात्रा

एक्सप्रेस मोड में यात्रा 15 मई से 30 जून तक होगी, पहले बैच में 42 यात्रियों की बुकिंग कन्फर्म
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा 13 मई से शुरू हो रही है। यात्रा में 15 दलों की रवानगी 13 मई से पहली जुलाई तक होगी जबकि एक्सप्रेस मोड में यात्रा 15 मई से 30 जून तक होगी। यात्रा का समापन नवंबर अंतिम सप्ताह होगा। पहली बार टनकपुर से भी यात्रा होनी है।
अब तक टनकपुर के काठगोदाम व टनकपुर से टनकपुर के रास्ते से यात्रा के लिए आठ यात्रियों ने कन्फर्म बुकिंग कराई है जबकि इस यात्रा के लिए कुल 450 से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया है, जिसमें से साढ़े तीन सौ से अधिक का यात्रा पर जाना कन्फर्म हो चुका है। अब तक महाराष्ट्र से सर्वाधिक लोगों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।
केएमवीएन के महाप्रबंधक प्रशासन विजय शुक्ल के अनुसार पहले बैच के लिए काठगोदाम से काठगोदाम के लिए 42 यात्रियों ने कन्फर्म बुकिंग कराई है, इसके अलावा पहले बैच में 21 यात्रियों ने एक्सप्रेस मोड में यात्रा पर जाने के लिए बुकिंग कराई है।
दूसरे दल में महाराष्ट्र व पुणे के 19, तीसरे में 16, एक्सप्रेस मोड में पांच, चौथे में मुंबई क्षेत्र से 18, पांचवें में मुंबई से छह, सातवें में पुणे चार, दसवें में मुंई से एक, 13 वें में मुंबई से 17, पुणे से 11, 15 वें पुणे से चार ने कन्फर्म बुकिंग कराई है। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर गुजरात के यात्रियों ने बुकिंग कराई है। इसके अलावा कोलकाता, दिल्ली के जनसंपर्क कार्यालयों के माध्यम से भी बुकिंग हुई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›