Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीट पर कल हुआ था मतदान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने आज शाम 6:30 बजे दिल्ली एम्स में 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुंवर सर्वेश को बीजेपी की ओर से जब टिकट मिला था, वह तभी से अस्पताल में भर्ती थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। इस सीट पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी।
मुरादाबाद में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इसी सीट पर साल 2019 में 65.39 फीसदी वोटिंग हुई थी। सर्वेश सिंह के खिलाफ सपा से रुचि वीरा मैदान में हैं। पेशे से बिजनेसमैन कुंवर सर्वेश कुमार को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था। साल 2014 में सर्वेश सिंह मुरादाबाद से सांसद बने थे। सांसद बनने से पहले वह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से 4 बार विधायक चुने गए थे। 2014 में कांठ विधानसभा क्षेत्र में हुए लाउडस्पीकर विवाद के दौरान भी सर्वेश कुमार काफी चर्चा में रहे थे।
कुंवर सर्वेश सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1951 को हुआ था। सर्वेश सिंह ने 1991 में पहली बार बीजेपी की टिकट पर ठाकुरद्वारा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह लगातार चार बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। सर्वेश सिंह 1991 के बाद 1993, 1996 और 2002 में लगातार चुनाव जीते थे। हालांकि 2007 में उन्हें बसपा कैंडिडेट से हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी नेता सर्वेश सिंह के बेटे सुशांत सिंह बिजनौर की बढ़ापुर विधान सभा से बीजेपी विधायक हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement