Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में टीचर की सड़क हादसे में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चुनाव ड्यूटी से घर लौट रहे टीचर, बाइक को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर
हल्द्वानी। चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे टीचर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। टीचर बाइक से आ रहे थे। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुशीला तिवारी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रामनगर के ग्राम चोरपानी जोशी कालोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ में गेस्ट टीचर थे 19 अप्रैल को हुए चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल में वेब कास्टिंग में लगी थी शुक्रवार को मतदान के बाद देर हो गई थी इसलिए वह शनिवार की सुबह अपनी बाइक से हल्द्वानी एमबीपीजी के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा जमा करने आ रहे थे लामाचौड़ के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
अरुण के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. घर पर उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं दो बेटियां बड़ी व एक छोटा बेटा छह साल का है उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम की वार्डवार देखें पार्षदों की लिस्ट, ये बने पहली बार तो इन लोगों ने दोहराई जीत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement