Report by : Paras Bisht
Published at :
दिल्ली से आकर रामनगर में वोट दिया और फिर त्याग दिए प्राण त्याग

ओखलकांडा ब्लॉक के पुटपूड़ी में जूनियर हाईस्कूल में तैनात थे शिक्षक
हल्द्वानी।
बाइक खाई में गिरने से एक शिक्षक नेता की मौत हो गई। शिक्षक ओखलकांडा ब्लॉक के पुटपूड़ी में जूनियर हाई स्कूल में तैनात थे।
जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र के पवन विहार कॉलोनी के रहने वाले शमशेर सिंह दिगारी ड्यूटी के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे। उनकी बाइक असंतुलित होकर बाइक समेत 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हेड़ाखान पुलिस चौकी प्रभारी कृपाल सिंह के मुताबिक हादसा पसोली के पास हुआ, 46 वर्षीय शमशेर सिंह दिगारी उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष थे। सोमवार शाम 5 बजे बाइक से हल्द्वानी अपने घर लौट रहे थे कि तभी हादसे का शिकार हो गए, हादसे की सूचना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया, उनके परिवार में पत्नी एक बेटा और बेटी हैं, शमशेर सिंह दिगारी की आकस्मिक मौत के बाद उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने शोक संवेदना व्यक्त की है और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े होने की बात कही।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने दिगारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है। शोक प्रकट करने वालों में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नंदलाल, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह बिष्ट पूरन विष्ट, महेन्द्र विष्ट, गोपाल विष्ट, हीरा बसानी, हरीश आर्य, हरीश वोली, राजेन्द्र बिष्ट, शकील अहमद, रेखा उप्रेती, अशीष बिष्ट, मनोज तिवारी सहित जनपद की सैकड़ो शिक्षकों ने दुख प्रकट किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›