Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली में आया भूकंप, झटकों से घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले

चमोली। रविवार रात भूकंप के झटके महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। केंद्र ने बताया की रात करीब 9.09 बजे भूकंप आया। झटकों से घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 5 किलोमीटर नीचे था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›