Connect with us

उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद में बड़ा घोटाला: एक ही आयोजन में निपटाए दो कार्यक्रम, सरकारी धन की बंदरबांट का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग नगर क्षेत्र मुरादाबाद में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रमों में भारी अनियमितता सामने आई है। विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर दो अलग-अलग कार्यक्रमों — विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) संगोष्ठी और “हमारा आंगन हमारे बच्चे” — के आयोजन हेतु कुल 79,000 रुपए की धनराशि जारी की गई थी। इसमें SMC संगोष्ठी के लिए 41,000 रुपए तथा “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम के लिए 38,000 रुपए निर्धारित किए गए थे।

निर्देशों के अनुसार इन दोनों कार्यक्रमों को अलग-अलग आयोजित किया जाना था, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी द्वारा दिनांक 20 मार्च 2025 को रमज़ान के दौरान एक ही दिन में दोनों कार्यक्रमों को एक साथ आयोजित कर औपचारिकता मात्र निभाई गई। दोनों कार्यक्रमों के बैनर लगाकर एक आयोजन में ही रिपोर्ट तैयार कर दी गई और एक कार्यक्रम की धनराशि का बंदरबांट कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गूगल मैप की गलती से 3 लोगों की मौत, बदायूं पुलिस ने गूगल को भेजा नोटिस

इस कार्यक्रम में न तो बच्चों और शिक्षकों के लिए निर्धारित मिड डे मील का मानक अनुसार भोजन दिया गया और न ही स्टेशनरी या अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई। आरोप है कि इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हापुड़ में सूटकेस में महिला का शव मिला, सनसनी

इस पूरे मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच की मांग उठ रही है। शिक्षा विभाग की पारदर्शिता और ईमानदारी पर यह मामला एक बड़ा धब्बा साबित हो सकता है। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे भविष्य में अन्य अधिकारियों को भी नियमों के उल्लंघन का रास्ता मिल सकता है।

बेसिक शिक्षा विभाग में हो रही इस प्रकार की लापरवाहियों और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में बच्चों और ज़रूरतमंदों तक पहुंचे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement