Connect with us

हल्द्वानी

टनकपुर में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय तस्कर समेत दो गिरफ्तार, 24 लाख की चरस बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखंड कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर) और थाना टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल हुई है। टनकपुर क्षेत्र में आर्य मंदिर के सामने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में 150 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी: 19 करोड़ जमा, 76 करोड़ का स्टॉक सीज

गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर भी शामिल है:

  1. जय बहादुर धामी पुत्र अंग बहादुर धामी, निवासी ग्राम सलकाटय, थाना झापा, जिला बजांग, नेपाल (उम्र 29 वर्ष)
  2. कबीर गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल, निवासी गरबियांग, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ (उम्र 52 वर्ष)

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे यह चरस नेपाल से उत्तराखंड लाकर सीमावर्ती जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। STF टीम को अन्य तस्करों के नाम भी पता चले हैं, जिनके विरुद्ध आगे कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्राई एरिया हरिद्वार ब्रह्मपुरी में महिलाओं ने पकड़ी देसी शराब, बोतलें फोड़ी, आप भी देखिए

यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत STF प्रमुख श्री नवनीत भुल्लर के निर्देशन में की गई। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें, किसी भी सूचना के लिए STF हेल्पलाइन 0135-2656202 / 9412029536 पर संपर्क करें।

STF टीम: निरीक्षक पावन स्वरुप व अन्य
टनकपुर पुलिस टीम: निरीक्षक चेतन रावत व सहयोगी

उत्तराखंड STF की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ मजबूत संदेश है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement