Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में महिला का नंधौर नदी से संदिग्ध हालात में मिला शव, ओखलकांडा में सांप के डसने से छात्रा की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रविवार तड़के घर से निकली एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नंधौर नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान लाखनमंडी चोरगलिया निवासी ममता पोखरिया (45) पत्नी राम दत्त पोखरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ममता रोज सुबह दूध लेने के लिए घर से निकलती थीं। रविवार सुबह भी वह साढ़े चार से पांच बजे के बीच निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में परीक्षा उत्सव एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, इस बीच सुनारखेड़ा स्थित नंधौर नदी में एक व्यक्ति ने महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मौत के कारण की जांच में जुटी है।

इधर, ओखलकांडा ब्लॉक में शुक्रवार को जहरीले सांप के डसने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। डालकन्या निवासी कैलाश बुंग्याल की बेटी मंजू बुंग्याल खेत में घास काट रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसके पैर पर डस लिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: आपको पता है सरोवर नगरी में भी यहां है क्रेकलैंड

मंजू भोलापुर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। उसकी मौत से परिवार में मातम है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement