Report by : CWN Desk
Published at :
महिलाओं को मिलेगा 21 हजार का बिना गारंटी ऋण : सहकारिता मंत्री

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कोऑपरेटिव बैंक महिलाओं को बिना गारंटी 21 हजार रुपये का ऋण एक वर्ष के लिए शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराएगा। यदि समय पर भुगतान किया जाता है तो यह सीमा बढ़कर 51 हजार से एक लाख रुपये तक हो जाएगी।
उन्होंने निरंजनपुर सहकारी क्षेत्रीय कार्यालय में राज्य सहकारी संघ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को भारत दर्शन और चारधाम यात्रा के लिए 21 हजार रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। वहीं एमबीबीएस और तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्रों को राष्ट्रीय बैंकों से कम ब्याज दर पर शिक्षा ऋण दिलाने की व्यवस्था की जा रही है।
डॉ. रावत ने बताया कि नवरात्रों में 100 करोड़ रुपये की नई व्यवसायिक योजनाएं शुरू होंगी। इसके साथ ही राज्य के सभी 95 ब्लॉकों में माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती के जरिए बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने का काम चल रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›