Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में जियो 5 जी लांच

हरिद्वार। जियो ने हरिद्वार में फाईव जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। पिछले कई दिनों से हरिद्वार में जियो द्वारा फाईव जी का परीक्षण किया जा रहा था।आज जिओ के अधिकारी गौरव आनन्द , योगेंद्र सिंह ने ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन और अभिषेक कर हरिद्वार में फाईव जी सेवाओं के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा की फाईव जी आरंभ होने से हरिद्वार वासियों को फास्ट नेटवर्क के साथ भीड़ के दिनों में नेटवर्क जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
इस अवसर पर गंगा सभा के सभी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›