Report by : CWN Desk
Published at :
28 लाख रुपये में चतुर्वेदी ने खरीदा पेपर, 25 अभ्यर्थियों को बेचा

एई और जेई का लीक पेपर लीक मामला, भाजपा नेता समेत अन्य आरोपियों ने अभ्यर्थियों से वसूली दलाली की रकम
हरिद्वार। लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई एई और जेई परीक्षा का पेपर 25 अभ्यर्थियों को बेचा गया। जेल में बंद पटवारी पेपर लीक करने वाले लोक सेवा आयोग के पूर्व अनुभाग अधिकारी ने ही दूसरे अनुभाग अधिकारी से 28 लाख रुपये में पेपर खरीदा था। एसआईटी की प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है।
प्रश्नपत्र लीक कांड का मास्टर माइंड भी निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ही है। उसी ने ही अपने सहकर्मी अनुभाग अधिकारी के साथ गठजोड़ कर प्रश्नपत्र लीक कराया था। भाजपा नेता संजय धारीवाल, नितिन चौहान एवं सुनील सैनी ने एजेंट बनकर अभ्यर्थियों को पेपर बेचे थे। निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने वर्ष 2017 में ही एई-जेई प्रश्नपत्र लीक करने का ताना-बाना बुन लिया था, उसी ने ही पेपर लीक करने के लिए अपने सहकर्मी अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार को राजी किया था। पेपर लीक करने की एवज में उसने संजीव कुमार को 28 लाख की रकम अदा की थी। एसआईटी की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एई-जेई परीक्षा का प्रश्नपपत्र सेट संजीव कुमार के कब्जे में था, उसने उस प्रश्नपत्र के मोबाइल फोन से फोटो खींचकर संजीव चतुर्वेदी को उपलब्ध कराए थे। प्रश्नपत्र लीक करने की एवज में उसे 28 लाख की रकम अदा की गई थी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›