Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चंपावत में दर्दनाक हादसा: शारदा नदी में डूबे दो सगे भाई, पार्टी के बाद नहाते समय हुआ हादसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंपावत के ठुलीगाड़ में शारदा नदी किनारे पार्टी करने गए चार दोस्तों में से दो सगे भाई तेज बहाव में डूबे। दो ने तैरकर बचाई जान, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

चंपावत। जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ शारदा नदी किनारे पार्टी करने गए चार दोस्तों में से दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे के बाद से ही दोनों युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाकी दो दोस्तों ने तैरकर किसी तरह नदी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टनकपुर के इमली पड़ाव और वर्मा लाइन निवासी चार दोस्त सोमवार दोपहर शारदा नदी के ठुलीगाड़ क्षेत्र में ब्रह्मकुंड के पास गए थे। वहाँ सभी दोस्तों ने पहले मिलकर खाना बनाया और पार्टी की। इसके बाद चारों दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए शारदा नदी में नहाने के लिए उतर गए। नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण चारों अनियंत्रित होने लगे।
काफी मशक्कत के बाद सलीम और मोईन किसी तरह सुरक्षित किनारे आने में कामयाब रहे। हालांकि, उनके दो साथी तरुण सक्सेना (20 वर्ष) और नैतिक सक्सेना (18 वर्ष) तेज धारा की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गए। साथियों को डूबता देख बचे हुए युवकों ने तुरंत मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही बूम चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत और बचाव दल ने नदी में डूबे दोनों युवकों की खोजबीन के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन की टीमें भी स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक डूबे हुए युवकों का सुराग नहीं लग पाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement