Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा: छात्रा से पिटाई मामले में अतिथि शिक्षिका की सेवा समाप्त, DM ने दिए निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के जीआईसी पुभाऊं में छात्रा से मारपीट के बाद अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त किया गया। डीएम अंशुल सिंह ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में छात्रा के साथ मारपीट करने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विद्यालय की आरोपी अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित छात्रा के परिजनों तथा अन्य विद्यार्थियों से सीधी बातचीत की।
डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या शारीरिक उत्पीड़न कतई स्वीकार्य नहीं है। बीते शनिवार को अतिथि शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई का गंभीर आरोप लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा और उप खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की संयुक्त जांच समिति गठित की गई थी।
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में शिक्षिका का अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को सेवामुक्त कर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए मारपीट के बजाय काउंसलिंग, संवाद और सकारात्मक तरीकों का प्रयोग किया जाए।
“बच्चों को अनुशासित करने के लिए काउंसलिंग और संवाद सबसे बेहतर माध्यम है। यदि कोई समस्या बनी रहती है, तो अभिभावकों को शामिल कर समाधान निकाला जाए, न कि शारीरिक दंड का सहारा लिया जाए।” — अंशुल सिंह, जिलाधिकारी, अल्मोड़ा

Select Language

Advertisement