Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
हाथियों के झुंड ने कोरद्वार नेशनल हाईवे किया जाम, देखें वीडियो..

सिद्धबली मंदिर के पास अफरा-तफरी का माहौल, शाम 6 बजे की घटना
कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के सामने बुधवार शाम 6 बजे को हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों को देख इवनिंग वॉक पर निकले लोगों में अफरा तफरी मच गई। हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। हालांकि बाद में हाथी नदी में चले गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथियों को नीचे खोह नदी में खदेड़कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया। 
राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के किनारे लोगों ने हाथियों का झुंड देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गई। घटना बुधवार 15 फरवरी शाम 6 बजे के आसपास की है। लैंसडाउन वन के तिलवाढ़ाग वन चेकपोस्ट और कॉर्बेट नेशनल पार्क के स्वागती कक्ष के सामने हाथियों का झुंड आने से मेरठ-बुआखाल नेशनल हाईवे 534 पर भारी जाम भी लग गया।कुछ लोग गाड़ियों से बाहर आकर हाथियों के झुंड का वीडियो भी बना रहे। लैंसडाउन वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि गर्मी बढ़ने से हाथियों का झुंड पानी और भोजन की तलाश में खोह नदी की ओर बढ़ रहा है. वन विभाग लोगों जागरुक कर रही है कि सड़क पर यातायात करते समय जंगली जानवर आवाजाही का ध्यान रख करें।

हाथियों के झुंड ने कोरद्वार नेशनल हाईवे किया जाम, देखें वीडियो..
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›