Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी MBPG कॉलेज में हंगामा: रिजल्ट में देरी पर छात्रों ने डाला पेट्रोल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कुमाऊं विवि के रिजल्ट में देरी पर हल्द्वानी MBPG कॉलेज में NSUI छात्रों का उग्र प्रदर्शन। दो छात्रों ने डाला पेट्रोल, पुलिस ने उतारा। जानिए पूरी खबर।

हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर और बैक परीक्षा का परिणाम जारी न करने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में एनएसयूआई से जुड़े छात्र-छात्राओं ने जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। परिणाम में हो रही देरी के कारण विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा में भविष्य अधर में लटक गया है।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ छात्र नेता प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गए। विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र नेता मुकेश और मेहुल ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। सिर पर पेट्रोल पड़ने से दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों और कॉलेज स्टाफ ने किसी तरह छात्रों को छत से सुरक्षित नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों छात्रों को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने छत पर चढ़े सभी छात्रों के नाम दर्ज कर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली है।
छात्र नेताओं का कहना है कि परीक्षाएं 10 जुलाई को ही पूरी हो चुकी थीं। रिजल्ट न आने के कारण विद्यार्थी पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। कई संस्थानों में सीटें लगभग भर चुकी हैं और प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। ऐसे में छात्रों के पास विरोध जताने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने बताया कि हंगामा करने वाले छात्रों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार से कॉलेज परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही कॉलेज प्रशासन ने अराजकता फैलाने वाले संभावित छात्रसंघ चुनाव के दावेदारों की सूची पुलिस को सौंप दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement