Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: 10 महीने बाद बनी विष्णुपुरी की सड़क, विशाल वर्मा ने DM का जताया आभार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के वार्ड 19 विष्णुपुरी में सीवर लाइन के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू। समाजसेवी विशाल वर्मा और क्षेत्रवासियों ने डीएम ललित मोहन रयाल का आभार जताया।

हल्द्वानी। वार्ड 19 रामपुर रोड क्षेत्रवासियों को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिली है। विष्णुपुरी मंदिर गली नंबर 10 में पिछले 10 महीनों से अटके सड़क निर्माण कार्य को आखिरकार शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।
उल्लेखनीय है कि जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने के नाम पर करीब 10 माह पूर्व इस पूरी सड़क को खोद दिया था। कार्य पूर्ण होने के बावजूद विभाग द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही थी। इसके विरोध में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।
क्षेत्रवासियों का आरोप था कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से निर्माण में अनावश्यक देरी की जा रही थी। खोदी गई सड़क के कारण उड़ती धूल-मिट्टी से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। इसके अलावा आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था, जिससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थीं। समस्या के समाधान के लिए विशाल वर्मा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया था। जिलाधिकारी ने बारिश का मौसम खत्म होते ही सड़क पुनर्निर्माण कार्य का भरोसा दिलाया था। दिए गए आश्वासन के अनुरूप क्षेत्र में अब सीसी मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है।
कार्य शुरू होने पर विशाल वर्मा, अंजलि वर्मा और समस्त क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का सहदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शहर के अन्य इलाकों में भी जल निगम की लापरवाही पर सख्ती दिखाएगा। इससे अन्य खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा हो सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement