Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में स्पा सेंटर और होटलों पर पुलिस का बड़ा छापा, संदिग्धों से पूछताछ से हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में पुलिस ने अवैध गतिविधियों और मानव तस्करी रोकने के लिए स्पा सेंटर, होटल व गेस्ट हाउस में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी।

हल्द्वानी । जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और नाबालिगों व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों, होटलों और गेस्ट हाउसों समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के व्यवसायियों और संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया।
इस व्यापक अभियान में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने 15 से अधिक प्रमुख ठिकानों पर दबिश दी और मौके पर मौजूद 14 से अधिक संदिग्ध महिला-पुरुषों को पूछताछ और सत्यापन के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सभी संदिग्धों के पहचान पत्र और संबंधित प्रतिष्ठानों के उपलब्ध रिकॉर्ड्स का गहनता से परीक्षण किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने होटल, गेस्ट हाउस और स्पा सेंटर के संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि परिसरों में नाबालिगों के शोषण, मानव तस्करी या अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संचालकों को हर ग्राहक का अनिवार्य रूप से पहचान-पत्र सत्यापित करने और रजिस्टर व डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि लाइसेंस, रिकॉर्ड या पहचान सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने या जानकारी छिपाने पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन के अनुसार, आमजन की सुरक्षा के लिए ऐसे औचक चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement