Connect with us

हरिद्वार

पोपिन हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ने ही की थी पोपिन की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नशे की लत पूरी करने के लिए पहले लूट का किया प्रयास, विरोध करने पर दोस्त को उतारा मौत के घाट

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद के पास एक शव मिला था जिसकी पहचान पोपिन पुत्र श्रवण कुमार निवासी हेतमपुर सिडकुल के रूप में हुई थी जिसके संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना सिडकुल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मामले के खुलासे हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर थाना क्षेत्र से अभियुक्त रविंद्र पुत्र पालू को लूटी गई धनराशि के साथ दबोचा गया। अभियुक्त द्वारा अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिये मृतक पोपिन उपरोक्त से पैसे लूटने का प्रयास किया लेकिन मृतक के विरोध करने पर वहां पड़े पत्थर से उसके सर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और जेब से 7000/- रुपये लूट कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोह शोक का कारण: आचार्य करुणेश

अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया।

*नाम पता अभियुक्त*
रविन्द्र पुत्र पालू निवासी ग्राम गुज्जर हेडी थाना तितावी जिला मुज्जफरनगर (उ0प्र0) हाल निवासी नन्दा वाली गली रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में 2.25 लाख के नकली नोटों के साथ दो सगे भाई समेत 6 गिरफ्तार, देहरादून में किराये के मकान में छापते थे नोट

*बरामदगी*
*1*-3200/- रुपये (लूटे गये)
*2*- खून से सना पत्थर

*पुलिस टीम:-*
प्रभारी निरी0 रमेश तनवार
उ0नि0 शहजाद अली
उ0नि0 रघुवीर सिंह
उ0नि0 बलवन्त पंवार
का0 नरेन्द्र राणा
का0 दीपक दानू
का0 सुनील तोमर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement